हुब्बल्ली। केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त इलेक्ट्रिक स्टोव वितरित किए जाने का दावा करने वाला संदेश फर्जी है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोगों से इस पर विश्वास कर ठगी का शिकार न होने की अपील की है।
जोशी ने कहा कि केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के नाम से कुछ सामाजिक माध्यमों पर फर्जी समाचार और संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने ऐसी किसी ‘मुफ्त इलेक्ट्रिक स्टोव वितरण’ योजना की शुरुआत नहीं की है।
मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए केवल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सामाजिक माध्यम (सोशल मीडिया) खातों पर प्रकाशित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने लोगों को सामाजिक माध्यमों पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की भी सलाह दी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

