मेले-जुलूसों के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीशिवमोग्गा डीएआर पुलिस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राज्य पुलिस विभाग के कानून-व्यवस्था प्रभाग के एडीजीपी हितेंद्र आर.।

एडीजीपी हितेंद्र आर. ने दिए निर्देश

शिवमोग्गा. आगामी गणेश मूर्ति विसर्जन और ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर होने वाले जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य पुलिस विभाग के कानून-व्यवस्था प्रभाग के एडीजीपी हितेंद्र आर. ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बाहर जिलों से शिवमोग्गा भेजे गए पुलिस अधिकारी सर्वोच्च जिम्मेदारी और सतर्कता से ड्यूटी निभाएं।

शिवमोग्गा डीएआर पुलिस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीजीपी ने निर्देश दिए कि विसर्जन और जुलूसों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को चौकसी बरतनी होगी। नियुक्त अधिकारी सिर्फ अपने सेक्टर में ही ड्यूटी करें और मनमानी न करें। बाई-लाइन पेट्रोलिंग बढ़ाने और जुलूसों में नारे लगाने वालों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

महत्वपूर्ण मार्गों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 75 डेसिबल से अधिक शोर करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को भी सख्ती से ड्यूटी निभाने और सभी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्वी क्षेत्र के आईजीपी डॉ. रवीकांते गौड़ा, एसपी मिथुन कुमार जी.के., बीएमटीएफ पुलिस अधीक्षक मुत्तुराज, हुब्बल्ली के आईएसडी विभाग के राजीव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कारियप्पा ए.जी., एस. रमेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *