एशिया की बड़ी सूखी मिर्च मंडी में पहले ही दिन 102 किस्म की मिर्च ने पकड़ी दस्तक
ब्याडगी (हावेरी)। एशिया की सबसे बड़ी सूखी लाल मिर्च मंडियों में शामिल ब्याडगी कृषि उपज मंडी में इस बार मिर्च की नई फसल निर्धारित समय से पहले पहुंच गई है। पहले ही दिन मिर्च का अधिकतम भाव 50,669 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
बल्लारी क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई के सहारे तैयार की गई 102 नंबर किस्म की मिर्च मंडी में बिक्री के लिए पहुंचाई। दो दुकानों में 200 से अधिक बोरी मिर्च का भंडार पहुंच चुका है।
दशहरा तक बढ़ सकती है आवक
कुंदगोल, संशी, गुडगेरी, अण्णिगेरी, गदग और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने पर दशहरा पर्व के आसपास नई मिर्च की आवक बढऩे की संभावना है।
व्यवसायी सुरेश मेलगिरी ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता और अधिक रंग वाली मिर्च के सूखे पाउडर की मांग लगातार बनी हुई है। सामान्यत: हर वर्ष गणेश चतुर्थी के बाद नई मिर्च की फसल मंडी में पहुंचती है, लेकिन इस बार फसल समय से पहले ही आ गई है।
नई फसल की शुरुआती आवक और ऊंचे भाव ने किसानों व व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

