विजयपुर। जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. आनंद के. ने सार्वजनिक शांति, कानून एवं व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने के आरोप में विजयपुर के कुख्यात बदमाश मडिवालय्या पंचय्या हिरेमठ (38) के खिलाफ कर्नाटक गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, एपीएमसी थाना क्षेत्र के इंडी रोड स्थित बंबल अगसी, पुराने शिवशक्ति नगर निवासी मडिवालय्या को गिरफ्तार कर कारवार जिला कारागार में कैद करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि मडिवालय्या एक आदतन अपराधी है और मानव जीवन व सार्वजनिक संपत्ति से जुड़े गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। उसकी गतिविधियां सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन रही थीं। ऐसे में भविष्य में संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियाती कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

