शिवमोग्गा। भद्रावती ग्रामीण थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.31 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 65 हजार रुपए आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मणिकंठ (19) और जीवन (19) के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नागतिबेलगलु गांव के तांडा क्षेत्र से भद्रावती की ओर बिक्री के उद्देश्य से गांजा लेकर जा रहे थे।
पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर नागतिबेलगलु गांव के समीप कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1 किलो 310 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
इस संबंध में भद्रावती ग्रामीण पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह जानकारी पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

