शिवमोग्गा। होसनगर तालुक के रिप्पनपेटे थाना पुलिस ने कार में मवेशी चोरी करने के मामले में शिवमोग्गा शहर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मवेशी बरामद कर उसे गोशाला भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवमोग्गा के हलेमंडली निवासी पेशे से मैकेनिक अमीर सुहैल उर्फ अयान (26) तथा नर्सरी में कार्यरत मोहम्मद इसरारुल खान (21) के तौर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रिप्पनपेटे के सागर रोड स्थित वीर सावरकर रोड मोड़ के पास खड़े एक मवेशी को कार की डिक्की में डालकर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में रिप्पनपेटे थाने में मामला दर्ज किया गया था।
सर्किल इंस्पेक्टर एम.आई. गौडप्पागौड़ा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजू रेड्डी बी. तथा पुलिसकर्मियों रामचंद्र, अशोक, विश्वनाथ और नवीन कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की आगे की जांच जारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

