चित्रदुर्ग। जिले के कल्कुंटे गांव के निकट रविवार को जमीन विवाद के चलते एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान कल्कुंटे निवासी चंद्रण्णा (65) के तौर पर की गई है। हत्या का आरोप उसके पुत्र प्रसन्न पर है। इस संबंध में भरमसागर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रसन्न ने कुछ वर्ष पहले परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह किया था और तब से वह अलग रह रहा था। हाल के दिनों में वह पिता के नाम दर्ज पांच एकड़ कृषि भूमि अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चंद्रण्णा ने बेटे से कहा था कि उनकी मृत्यु के बाद जमीन उसी को मिलेगी। इसके बावजूद प्रसन्न अपने चाचा अज्जप्पा के उकसावे में आकर लगातार विवाद करता था।
चंद्रण्णा के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।
भरमसागर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या के वास्तविक कारणों तथा परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

