अत्ताउल्लाह तरार बोले—बिना जांच लगाए गए आरोप; कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भारत ने अब तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया है।
हमले की पहली बरसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि बिना किसी ठोस जांच और प्रमाण के पाकिस्तान पर आरोप मढ़ दिए गए, जो पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत हैं।
तरार ने कहा कि इस तरह के आरोप क्षेत्रीय शांति और आपसी संबंधों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान किसी भी प्रकार के आतंकवाद का समर्थन नहीं करता और इस तरह के मामलों में पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
साथ ही, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रकार का “दु:साहसिक कदम” उठाया गया, तो उसका जवाब दृढ़, त्वरित और निर्णायक तरीके से दिया जाएगा।
यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुद्दे पर बढ़ते बयानबाजी से क्षेत्रीय कूटनीतिक स्थिति और जटिल हो सकती है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

