न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
धारवाड़. कर्नाटक उच्च न्यायालय की धारवाड़ पीठ परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, वन विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
न्यायाधीश एस. सुनील दत्त यादव ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ न्यायाधीश एस. सुनील दत्त यादव ने न्यायालय परिसर में पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर न्यायाधीश एच.टी. नरेंद्र प्रसाद, न्यायाधीश सचिन शंकर मगदूम, न्यायाधीश अनंत रामनाथ हेगड़े, न्यायाधीश सी.एम. पूनच्च, न्यायाधीश गीता के.बी., न्यायाधीश बी. मुरलीधर पाई, न्यायाधीश राजेश्वरी एन. हेगड़े तथा न्यायाधीश के.जी. शांति उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिकारियों, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, अतिरिक्त महाधिवक्ता तथा वन एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर न्यायालय परिसर को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/

