दूसरी मंजिल पर डाकघर, भूतल पर स्थानांतरित करने की मांग
बीदर। हुलसूर कस्बे का डाकघर भवन की दूसरी मंजिल पर संचालित होने से दिव्यांगों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर से जुड़े कामों के लिए उन्हें बार-बार सीढिय़ां चढऩी-उतरनी पड़ती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने डाकघर को तत्काल भूतल पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
डाकघर में नियमित रूप से आने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। सीढिय़ां चढऩे में असमर्थ लोगों के लिए जरूरी डाक सेवाओं का लाभ लेना भी चुनौती बन गया है। नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।
दिव्यांगों की परेशानी पर ध्यान देने की मांग
भारतीय दिव्यांग संघ के तालुक अध्यक्ष शांतकुमार मुक्ता ने कहा कि डाकघर दूसरी मंजिल पर होने से दिव्यांगों को वहां पहुंचने में कठिनाई होती है। जो लोग सीढिय़ां नहीं चढ़ सकते, उनके लिए जरूरी काम करवाना भी मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों को डाकघर भूतल पर स्थानांतरित कर सुविधाजनक व्यवस्था करनी चाहिए।
कन्नड़ साहित्य परिषद के तालुक उपाध्यक्ष बसवराज कवटे ने कहा कि दिव्यांगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की जरूरत है। तालुक प्रशासन को इस मामले को सरकार के संज्ञान में लाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।
सार्वजनिक कार्यालय में सुगम प्रवेश जरूरी
सामाजिक कार्यकर्ता आकाश खंडाले ने कहा कि डाकघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे सार्वजनिक कार्यालय में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए सुगम प्रवेश की व्यवस्था होना जरूरी है। अधिकारियों को समस्या की गंभीरता समझते हुए जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

