अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव-2026 में सम्मान
गीत लेखन, निर्माण और अभिनय में बनाई पहचान
धारवाड़। अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता, लेखिका एवं कवयित्री प्रेमा नाडुविनमनी को उनके म्यूजिक वीडियो एलबम ‘पहली मुलाकात’ के लिए सर्वश्रेष्ठ साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तर कर्नाटक फिल्म वाणिज्य मंडल की ओर से धारवाड़ के आलूर वेंकटराव भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव-2026 में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्रेमा नाडुविनमनी ने ‘पहली मुलाकात’ गीत की रचना करने के साथ एलबम का निर्माण और इसमें अभिनय भी किया है। यह एलबम स्वाति स्टूडियो की प्रस्तुति है। नृत्य निर्देशक प्रकाश क्षत्रिय ने इसका निर्देशन किया, जबकि छायांकन सिद्धू हिरेमठ ने किया। एलबम की शूटिंग धारवाड़ तथा उत्तर कर्नाटक के आसपास के रमणीय क्षेत्रों में की गई।
समारोह में वरिष्ठ अभिनेता एवं पर्यावरणविद् सुरेश हेब्लीकर, अभिनेता-निर्देशक अनिरुद्ध जटकर, राधा हिरेगौडर और हरीश नागराजु उपस्थित थे। वरिष्ठ अभिनेत्री भव्या तथा निर्देशक नागेंद्र मागडी ने प्रेमा नाडुविनमनी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
सम्मान मिलने पर प्रेमा नाडुविनमनी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने जल्द ही ‘मधुर पिसुमातिगे’ और ‘नक्किदे सुम्मने’ गीतों की शूटिंग करने की जानकारी दी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

