एनएच-66 पर निजी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायलएनएच-66 पर पलटी निजी बस।

बेंगलूरु से कारवार जा रही बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गिरी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

अंकोला (उत्तर कन्नड़). उत्तर कन्नड़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर गुरुवार को एक निजी बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, बेंगलूरु से कारवार जा रही निजी बस अंकोला-कारवार मार्ग पर हारवाड़ क्रॉस के निकट अवर्सा सीमा क्षेत्र में एक संकरे पुल के पास चालक का नियंत्रण खो बैठी। इसके बाद बस सडक़ किनारे ढलान वाले हिस्से में पलट गई।

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से घायल यात्रियों को अंकोला तालुक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *