इलकल (बागलकोट). एक तरफ शरीर को झुलसाने वाली गर्मी और दूसरी तरफ पिछले दो दिनों से पानी आपूर्ति बाधित रहने से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

इलकल शहर में तेज धूप की वजह से तापमान बढऩे से सुबह सात बजे से ही गर्मी महसूस हो रही है। पंखा, एअरकुलर और एसी दिन रात चालु रहते हैं। गर्मी की वजह से दोपहर में सडक़ें सूनसान हो जाती हैं। शीतल पेय और नारियल पानी, आइसक्रीम आदि की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रहती है।

इलकल में आलमट्टी बांध से चौबीसों घंटे पानी आपूर्ति की जाती है परन्तु पिछले करीब एक महीने से जलापूर्ति बाधित हो रही है। नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस बारे में लोगों ने कई बार नगरसभा के अधिकारियों से शिकायत की है। पांच-छ: दिन पहले ही नगरसभा अध्यक्ष सुधारानी संगम और आयुक्त श्रीनिवास जाधव ने लोगों को आश्वस्त किया था कि पानी आपूर्ति सुचारू ढंग से की जाएगी परन्तु पिछले दो-तीन दिनों से फिर से पानी आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं।

संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पानी लिफ्ट करने वाली मशीन खराब हुई है, जिस कारण पानी आपूर्ति बाधित हुई है। शनिवार शाम तक पानी लिफ्ट करने की मोटर की मरम्मत हो जाएगी और रात में पानी आपूर्ति होने की संभावना जताई है। इलकल शहर में 24 गुणा 7 जल आपूर्ति योजना लागू की गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *