अब सुबह 6 से रात 10 बजे तक मिलेगा अनाज
जुलाई माह की उठाव में देरी के चलते सरकार का फैसला
बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी सुविधा
उडुपी। कर्नाटक सरकार ने अन्नभाग्य योजना के तहत जुलाई माह के राशन वितरण के लिए उचित मूल्य (राशन) दुकानों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब सुबह 6 से रात 10 बजे तक राशन का वितरण किया जाएगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारक निर्धारित समय के दौरान उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट) के बाद अपना निर्धारित राशन प्राप्त कर सकेंगे।
विभाग ने बताया कि जुलाई माह के खाद्यान्न उठाव में विलंब होने के कारण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से उचित मूल्य दुकानों के कार्य समय का विस्तार किया गया है। यह व्यवस्था जुलाई माह के अंत तक प्रभावी रहेगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के उपनिदेशक नामदेव जे. चव्हाण ने बताया कि इस संबंध में जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

