वारकरियों को राशन, बस व्यय, वस्त्र व आर्थिक सहायता
स्वागत समारोह में हुआ सम्मान
इचलकरंजी. मैत्री फाउंडेशन एवं मारवाड़ी युवा मंच की ओर से घोसरवाड़ से पंढरपुर के लिए निकली वारी को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्था ने वारकरियों की यात्रा के लिए आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ बस का पूरा खर्च भी वहन किया।
इस अवसर पर वारी में शामिल पुरुष श्रद्धालुओं को कुर्ता-पायजामा तथा महिला श्रद्धालुओं को साडिय़ां वितरित की गईं। वारकरियों को शुभकामनाएं देने के लिए लायन्स ब्लड बैंक, इचलकरंजी में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदरलाल बाहेती ने की, जबकि मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैत्री फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश छाजेड, महिला अध्यक्ष वहीदा नेजकर सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमृत छाजेड, आशीष भांगडिय़ा, तेजराज भंसाली, प्रांतीय सदस्य जुगल बियाणी, महावीर सिंघवी तथा राजपूत सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दामोदरलाल बाहेती के करकमलों से वीणा पूजन कर वारकरी श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। इसी अवसर पर साक्षी शिवाजी कांबळे को शिक्षा के लिए तथा राहुल आनंदा गायकवाड़ को चिकित्सा सहायता के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन, स्वागत एवं प्रास्ताविक अशोक खोत ने किया। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रामकिशोर वर्मा ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं, जबकि वारकरी समूह की ओर से बाबासाहेब पुजारी ने आभार प्रकट किया। भजन-कीर्तन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोजन) की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में माधुरी सातपुते का विशेष सहयोग रहा। लायन्स डिस्ट्रिक्ट के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय राठी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इचलकरंजी एवं आसपास के श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

