हुब्बल्ली में पैगंबर मुहम्मद (स) पर सीरत अभियानहुब्बल्ली में सीरत अभियान के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथिगण।

“न्याय के अग्रदूत” विषय पर हुआ कार्यक्रम

हुब्बल्ली. जमाअते इस्लामी हिंद कर्नाटक की ओर से पैगंबर मुहम्मद (स) की 1500वीं जयंती के उपलक्ष्य में “न्याय के अग्रदूत” विषय पर सीरत अभियान का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम हुब्बल्ली के कोप्पिकर रोड स्थित मेट्रो पुलिस होटल में सम्पन्न हुआ।

दासोह मठ अण्णिगेरी के डॉ. शिवयोगी महास्वामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हाल ही में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर कार्यक्रम में उनका सम्मान भी किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में धर्मनिरपेक्ष सहयोग, भाईचारे का महत्व बताते हुए समाज में सादगी, सेवा भाव और आपसी प्रेम जैसे मूल्य अपनाने का आह्वान किया।

जमाअते इस्लाम हिंद कर्नाटक के सचिव मुहम्मद कुंज ने पैगंबर मुहम्मद (स) के जीवन, उनके नैतिक मूल्यों, समाज सुधार में योगदान और मानवता के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शंकरन्ना मुनवल्ली, गैब्रियल पिल्ले, डॉ. सुरेश कोर्लहल्ली, अशोक कोन्नूर, डॉ. जी. प्रेमा, चंद्रशेखर हलगुंडगी, दीपा गौरी, लिंगराज अंगडी, मौलाना लियाकत मुल्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रारंभ में डॉ. अब्दुल करीम ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। जमाअते इस्लाम हिंद के जिला संचालक अब्दुल खादिर बेलगली ने कार्यक्रम का संचालन किया। बाबाजान मुधोल ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *