सर्वर ने रोका अन्नभाग्य का राशन, सुबह से कतार में खड़े लोग परेशाननवलगुंद में राशन की दुकान के सामने चावल के लिए कतार में खड़े लाभार्थी।

नवलगुंद-अण्णिगेरी में तकनीकी खामी से राशन वितरण प्रभावित

20 मिनट में हो रहा एक लाभार्थी का अंगूठा सत्यापन

चेकलिस्ट से वितरण की मांग

53 उचित मूल्य की दुकानों पर 44,391 राशन कार्डधारी

40,902 को मिला राशन, 3,489 अभी भी इंतजार में

हुब्बल्ली। अन्नभाग्य योजना के तहत मिलने वाले चावल के लिए लाभार्थियों को अब सर्वर की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नवलगुंद और अण्णिगेरी तालुक में तकनीकी दिक्कत के कारण उचित मूल्य (राशन) की दुकानों पर राशन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। सुबह से कतार में खड़े रहने के बावजूद कई लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।

लाभार्थियों ने बताया कि वे सुबह पांच बजे ही दुकानों के सामने पहुंच गए, लेकिन सर्वर समस्या के कारण वितरण शुरू होने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जनता बाजार स्थित उचित मूल्य की दुकान पर सुबह छह बजे वेबसाइट खुलने के बावजूद एक लाभार्थी का अंगूठा सत्यापन करने में ही 20 मिनट से अधिक समय लग रहा है।

150-200 से घटकर 50 से भी कम

उचित मूल्य दुकान के कर्मचारियों के अनुसार, पहले प्रतिदिन 150 से 200 राशन कार्डधारियों को चावल वितरित किया जाता था। सर्वर की समस्या के बाद अब 50 लोगों को राशन देना भी मुश्किल हो गया है। 10 सितंबर से वितरण व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कई लाभार्थी सुबह से शाम तक राशन के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं।

लाभार्थियों ने मांग की है कि जब तक सर्वर की समस्या दूर नहीं होती, तब तक चेकलिस्ट के आधार पर राशन वितरण की अनुमति दी जाए, ताकि लोगों को बार-बार दुकानों के चक्कर न लगाने पड़ें।

3,489 कार्डधारियों को राशन का इंतजार

खाद्य विभाग के अनुसार, नवलगुंद और अण्णिगेरी तालुक में कुल 53 उचित मूल्य की दुकानें हैं। यहां 44,391 राशन कार्डधारी हैं। इनमें से 40,902 कार्डधारियों को राशन वितरित किया जा चुका है, जबकि 3,489 लाभार्थियों को अभी राशन मिलना बाकी है।

उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है

नवलगुंद के खाद्य निरीक्षक टी.एल. मुत्तन्नवर ने बताया कि 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को राशन वितरित किया जा चुका है। शेष 3,489 लाभार्थियों को एकाध दिन में राशन देने का प्रयास किया जाएगा। सर्वर की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *