धारवाड़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
हुब्बल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी के समर्थन में 25 अप्रेल को सुबह 10.30 बजे धारवाड़ में मौन जुलूस निकाला जाएगा। यह निर्णय शहर के कारवार रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर और ग्रामीण कांग्रेस इकाइयों की संयुक्त बैठक में लिया गया।
कला भवन मैदान से गांधी चौक तक जुलूस
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मौन जुलूस धारवाड़ के कला भवन मैदान से शुरू होकर गांधी चौक तक जाएगा। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
नेता के प्रति समर्थन और एकजुटता
बैठक में नेताओं ने कहा कि विनय कुलकर्णी पार्टी के निष्ठावान और प्रभावशाली नेता रहे हैं, जो हमेशा संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया है। वर्तमान परिस्थितियों में वे कठिन समय से गुजर रहे हैं, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके साथ खड़ा होना आवश्यक है।
अधिकतम भागीदारी की अपील
नेताओं ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मौन जुलूस में शामिल होकर एकजुटता का संदेश दें।
इस अवसर पर अनिलकुमार पाटिल, अल्ताफ हल्लूर, मोहन लिंबिकाई, एस.आर. पाटिल, चंद्र्रु जुट्टल, अर्जुन पाटिल, अरविंद एगनगौडर, सुरेशगौड़ा करिगौडर, मंजनाथ मुरल्ली, ईश्वर शिवल्ली, सलीम कैलकोंड, शरीफ दरगाह सहित कई नेता, पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

