बल्लारी में आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान शुरूबल्लारी में आवारा कुत्तों को पकड़ते असरा एनिमल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के कर्मचारी।

बल्लारी. शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए असरा एनिमल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन शहर के अलग-अलग इलाकों से 15 से 20 कुत्तों को पकडक़र गुग्गहट्टी स्थित उपचार केंद्र लाकर वहां आवश्यक इलाज, नसबंदी और टीकाकरण के बाद तीन दिन तक रखा जाता है। इसके उपरांत उन्हें उनके मूल स्थान पर वापस छोड़ा जा रहा है।

नगर निगम अधिकारी मूलंगी नंदिश ने बताया कि नगर में फिलहाल 20 हजार से अधिक कुत्ते मौजूद होने का अनुमान है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने तीन करोड़ रुपए की दीर्घकालीन योजना शुरू की है। यह अभियान आगामी वर्षों तक चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *