घुमंतू चरवाहा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं : डॉ. नागलक्ष्मी चौधरीविजयपुर शहर के बाहरी इलाके में इंडी रोड स्थित पांग्रून डेरा में घुमंतू चरवाहा महिलाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करतीं कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नागलक्ष्मी चौधरी।

विजयपुर। कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नागलक्ष्मी चौधरी ने कहा कि घुमंतू चरवाहा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। चरवाहों को अपने डेरों के स्थान की जानकारी निकटतम पुलिस थाने में देकर जरूरत पडऩे पर सुरक्षा मांगनी चाहिए।

विजयपुर शहर के बाहरी इलाके में इंडी रोड स्थित पांग्रून डेरा में घुमंतू चरवाहा महिलाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल 112 आपातकालीन हेल्पलाइन पर फोन कर सहायता लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से घुमंतू चरवाहों के लिए लागू विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। चरवाहों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और उनके अधिकारों के प्रति व्यापक रूप से जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घुमंतू चरवाहे किन-किन क्षेत्रों में डेरा डालकर रह रहे हैं, इसकी पहचान करें और संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर उन्हें उपलब्ध सरकारी योजनाओं, सुविधाओं तथा अधिकारों की जानकारी दें।

डॉ. चौधरी ने कहा कि चरवाहों की भेड़ या बकरियों की आकस्मिक मृत्यु होने पर सरकार की अनुग्रह योजना के तहत मिलने वाले मुआवजे का लाभ लेना चाहिए।

स्कूली बच्चों के लिए परिवहन व्यवस्था जरूरी

उन्होंने कहा कि हंचिनाल गांव के पांग्रून डेरे से दूसरे स्थानों पर स्कूल जाने वाले बच्चों तथा शहर की ओर आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए संबंधित विभाग अस्थायी बस स्टॉप का निर्माण कर आवश्यक बस सेवा शुरू करें।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संतोष कुमार एच., विजयपुर तहसीलदार प्रशांत चनगोंड सहित जिला एवं तालुक स्तर के अधिकारी, घुमंतू चरवाहा महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *