पश्चिमी प्रशांत में बढ़ा तनाव

चीन ने तैनात किए युद्धपोत

अमेरिका-जापान अभ्यास के बीच शक्ति प्रदर्शन

बालिकाटान सैन्य अभ्यास के दौरान ड्रैगन की सक्रियता से क्षेत्रीय समीकरण बदलने के संकेत

बीजिंग. चीन ने पश्चिमी प्रशांत महासागर में अपनी नौसैनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। अमेरिका, जापान और फिलिपींस के संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच चीन द्वारा युद्धपोतों की तैनाती से क्षेत्र में तनाव बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

चीन का नौसैनिक शक्ति प्रदर्शन

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड के अनुसार, टाइप 052 डी विध्वंसक जहाज के नेतृत्व में एक नौसैनिक टास्क फोर्स को अमामी ओशिमा और योकोएट द्वीपों के बीच से गुजरते हुए पश्चिमी प्रशांत में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। चीन का कहना है कि यह नियमित सैन्य अभ्यास है और इसका उद्देश्य दूरदराज समुद्री अभियानों की क्षमता को परखना है।

बालिकाटान अभ्यास के बीच बढ़ी गतिविधि

यह तैनाती ऐसे समय में हुई है जब प्रशांत क्षेत्र में ‘बालिकाटान’ संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है, जिसमें पहली बार जापान भी सक्रिय रूप से शामिल हुआ है। इस अभ्यास को क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन चीन ने इसे अपने खिलाफ रणनीतिक दबाव के रूप में देखा है।

‘फस्र्ट आइलैंड चेन’ पर बढ़ी प्रतिस्पर्धा

चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियां ‘फस्र्ट आइलैंड चेन’—जो जापान से लेकर ताइवान और फिलिपींस तक फैली है—के आसपास देखी जा रही हैं। यह इलाका सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यहां शक्ति संतुलन को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है।

जापान-चीन संबंधों में तल्खी

पिछले कुछ समय से जापान और चीन के बीच तनाव बढ़ा है। खासकर ताइवान को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं। जापान द्वारा ताइवान जलडमरूमध्य में नौसैनिक गतिविधि और उसके नेताओं के बयान पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

क्षेत्रीय स्थिरता पर असर की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की सैन्य गतिविधियां पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा सकती हैं। हालांकि चीन इसे नियमित अभ्यास बता रहा है, लेकिन मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों में इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच एशिया-प्रशांत क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *