खेत में उतरे डिप्टी सीएम
हलकुंदी गांव में फसल का जायजा, किसानों ने मांगा नुकसान का उचित मुआवजा
बल्लारी। बारिश की बेरुखी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बल्लारी तालुक के सूखाग्रस्त हलकुंदी गांव में तुअर की फसल पूरी तरह सूखकर बर्बाद हो गई। उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने गांव पहुंचकर खेतों में उतरकर फसल की स्थिति का जायजा लिया और किसानों से उनकी समस्याएं जानीं।
उन्होंने बारिश की कमी से सूख चुकी तुअर की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने फसल नुकसान, लागत और संभावित उत्पादन के बारे में जानकारी दी।
किसान दुर्गण्णा ने बताया कि एक एकड़ तुअर की खेती में अब तक करीब 15 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। समय पर पर्याप्त बारिश होती तो प्रति एकड़ 5 से 6 क्विंटल तक उत्पादन की उम्मीद थी। लेकिन बारिश नहीं होने से पूरी फसल सूख गई और एक दाना भी उपजने की स्थिति नहीं रही।
किसान ने कहा कि फसल पूरी तरह नष्ट होने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने किसानों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

