कलबुर्गी जेल से भागे तीनों कैदी पुलिस की गिरफ्त में
बीदर। कलबुर्गी जिला कारागार से फरार हुए तीसरे कैदी मस्तान कमलापुरे को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वह बीदर जिले के बसवकल्याण तालुक के इस्लामपुर गांव का निवासी है।
राजेश्वर गांव में छिपा था कैदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि मस्तान बसवकल्याण तालुक के राजेश्वर गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मस्तान पॉक्सो मामले में सजा काट रहा था।
इसके साथ ही 14 जुलाई को कलबुर्गी जिला कारागार की चारदीवारी फांदकर फरार हुए तीनों कैदियों को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।
एक ही दिन भागे थे तीनों
14 जुलाई को जेल से फरार होने के दिन ही पुलिस ने औराद तालुक के संतपुर गांव निवासी संतोष मेत्रे को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, बीदर तालुक के बक्कचौड़ी गांव निवासी सागर भीमराय को 18 जुलाई को भालकी शहर से गिरफ्तार किया गया था।
तीसरे कैदी मस्तान की गिरफ्तारी के साथ ही जेल से फरार होने की इस घटना में पुलिस की कार्रवाई पूरी हो गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

