डेथ नोट में लिखा- रिश्ते पर कलंक न लगाएं
जांच में जुटी पुलिस
चिक्कमगलूरु। जिले के कडूर के पास युवक-युवती ने ट्रेन के सामने आकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान कुनीगल निवासी रोहिणी और बेंगलूरु निवासी नवीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मौत से पहले डेथ नोट लिखा था।
‘हमारे रिश्ते को गलत नजरिए से न देखें’
डेथ नोट में दोनों ने कथित तौर पर लिखा कि वे रक्त संबंधी नहीं थे, लेकिन भाई-बहन की तरह रहते थे। उनके रिश्ते को लेकर लोगों द्वारा गलत धारणा बनाए जाने से वे आहत थे। नोट में उल्लेख है कि परिवार से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने के कारण वे साथ नहीं रह सके और उन्होंने साथ मरने का निर्णय लिया।
दोनों ने अपनी अंतिम इच्छा के रूप में एक ही स्थान पर पास-पास अंतिम संस्कार करने का अनुरोध भी किया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
बताया जा रहा है कि दोनों की निकटता को देखकर रिश्तेदारों और परिचितों ने उनके संबंध को लेकर तरह-तरह की बातें की थीं। इसी कारण दोनों के मानसिक रूप से परेशान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
घटना के संबंध में अरसीकेरे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस डेथ नोट सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

