सड़क गड्ढों पर अनोखा प्रदर्शन, माला पहनाकर फोड़े नारियलहुब्बल्ली के होसूर क्रास के पास भगतसिंह सर्कल में सडक़ पर बने गड्ढों की पूजा कर अनोखा प्रदर्शन करते केआरएस पार्टी के कार्यकर्ता।

हुब्बल्ली। शहर की सडक़ों पर जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग को लेकर कर्नाटक राष्ट्र समिति (केआरएस) की हुब्बल्ली इकाई ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने होसूर क्रॉस, भगतसिंह सर्कल, चन्नम्मा सर्कल, आनंद नगर सहित विभिन्न इलाकों में सडक़ के गड्ढों पर फूलों की माला चढ़ाई, नारियल फोड़े और अगरबत्ती जलाकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सडक़ के गड्ढों की समस्या की ओर हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अब जागकर काम करना चाहिए तथा गड्ढों को भरकर यातायात सुगम बनाना चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

केआरएस हुब्बल्ली इकाई के अध्यक्ष मंजुनाथ हिरेमठ ने कहा कि शहर की बदहाल सडक़ों का स्थायी समाधान करने की मांग को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। केवल अस्थायी मरम्मत की जा रही है। समस्या का समग्र आकलन कर स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन में पदाधिकारी अरुण बडिगेर, आनंद बागले, देवेंद्र बल्लारी, श्रीकांत नटेगल, अच्युत कुलकर्णी और मंजुनाथ माने सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *