8 घंटे देर से पानी, 200 मीटर नहर सूखीकडरनायकनहल्ली के भद्रा नहर में भरे कचरे को जेसीबी से हटाते किसान।

भद्रा नहर में कचरा और कथित पानी चोरी से संकट

जेसीबी से सफाई, किसानों ने मांगा एक दिन अतिरिक्त पानी

दावणगेरे। सूखे के बीच खेतों तक पहुंचने वाला भद्रा का पानी भी रास्ते में अटक गया। नहर संख्या-14 में कचरा जमा होने से प्रवाह बाधित हुआ, जबकि कथित अवैध पंपसेट से पानी खींचे जाने के कारण कडरनायकनहल्ली क्षेत्र में करीब 200 मीटर नहर सूखी रह गई।

विभाग के अनुसार पानी रविवार सुबह 8 बजे पहुंचना था, लेकिन करीब 8 घंटे की देरी से शाम 4 बजे आया। किसानों को खुद जेसीबी लगाकर नहर से कचरा हटाना पड़ा।

अंतिम छोर के किसानों ने पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर एक दिन अतिरिक्त पानी छोडऩे की मांग की। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भद्रा के अधीक्षक रवि से मुलाकात की, जिसके बाद नहर में 5.3 गेज पानी छोडऩे की व्यवस्था की गई।

उधर, एइइ कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में नहर क्षेत्र में लगाए गए कथित अवैध पंपसेट हटाए गए। किसानों ने नियमित जलापूर्ति और पानी चोरी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक नजर में

8 घंटे : पानी पहुंचने में देरी
200 मीटर : पानी से वंचित नहर
5.3 गेज : अतिरिक्त पानी छोड़ा गया
जेसीबी : किसानों ने खुद कराई सफाई
नहर संख्या-14 : कचरे से बाधित प्रवाह

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *