भूत-प्रेत के नाम पर महिला की पीट-पीटकर हत्यागीतम्मा।

तीन जने गिरफ्तार

शिवमोग्गा. शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुक के होलेहोन्नूर के निकट जम्बरगट्टे गांव में रविवार देर रात  भूत-प्रेत का साया होने के नाम पर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है।

मृतक महिला की पहचान होस जम्बरगट्टे गांव की गीतम्मा (45) के तौर पर की गई है। इस संबंध में होलेहोन्नूर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हमला करने के आरोप में आशा (35), उसके पति संतोष कुमार (37) और गीतम्मा के बेटे संजय (20) को गिरफ्तार किया है।

क्या थी घटना?

रविवार शाम को मृतक गीतम्मा का व्यवहार अप्राकृतिक था। इसके चलते उसके बेटे संजय ने उसी गांव की रहने वाली आरोपी आशा को अपने घर बुलाया। आशा ने कहा कि बेहोश गीतम्मा को भूत-प्रेत का साया है। वह इससे छुटकारा दिलाएगी।

फिर आरोपी आशा ने उस पर भगवान चौडम्मा आई हैं। भूत गीतम्मा को छोड़ दो…कहते हुए उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद रात 9.30 बजे वह उसे पीटते हुए पुराने जम्बरघट्टे चौडम्मा मंदिर तक ले गई, जो उसके घर से ढाई किलोमीटर दूर है। इसके बाद भी भूत ने उसे नहीं छोड़ा कहकर सुबह 2.30 बजे तक उसे पीटना बंद नहीं किया।

हमले के कारण गीतम्मा गंभीर रूप से बीमार पडऩे के बाद बेहोश हो गई। आशा ने कहा कि गीतम्मा को वश में करने वाली आत्मा उसके शरीर को छोड़ चुकी। आगे कोई समस्या नहीं है। सब कुछ ठीक है।

गंभीर रूप से बीमार गीतम्मा को होलेहोन्नूर के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। उसकी जांच करने वाले डॉक्टरों ने पुष्टि की कि गीतम्मा मर चुकी है।

मृतक गीतम्मा की एक बेटी और दो बेटे हैं। गीतम्मा पर हमले के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *