मरीज की देखभाल के बहाने बैंक खाते से 1.60 लाख रुपए उड़ाएमरीज की देखभाल के बहाने बैंक खाते से 1.60 लाख रुपए उड़ाए

यूपीआइ के जरिए कई किश्तों में रकम ट्रांसफर, पीडि़ता की शिकायत पर ब्रह्मावर थाने में मामला दर्ज

कोटा (उडुपी)। उडुपी जिले के ब्रह्मावर थाना क्षेत्र में मरीज की देखभाल के लिए भेजे गए एक व्यक्ति पर यूपीआइ के माध्यम से बैंक खाते से 1.60 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यड्ताडी गांव के साइबरकट्टे निवासी भाग्यलक्ष्मी ने अपने बीमार पति श्रीनिवास पूजारी की देखभाल के लिए उडुपी की एक संस्था से संपर्क किया था। इसके लिए उन्होंने अग्रिम रूप से 28 हजार रुपए का भुगतान किया। संस्था ने 25 जून को एक व्यक्ति को उनके घर भेजा।

यूपीआइ से कई बार में निकाली रकम

बताया गया कि संबंधित व्यक्ति 7 जुलाई को जरूरी काम का हवाला देकर अपने गांव चला गया। बाद में 28 जुलाई को जब भाग्यलक्ष्मी ने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि 25 जून से 7 जुलाई के बीच उनकी जानकारी के बिना मोबाइल यूपीआइ के जरिए कुल 1,60,500 रुपए अलग-अलग चरणों में ट्रांसफर कर लिए गए।

संस्था ने संबंध से किया इनकार

पीडि़ता का आरोप है कि जब उन्होंने संबंधित संस्था से संपर्क किया तो संस्था ने उस व्यक्ति से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार कर दिया। इसके बाद भाग्यलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति और संस्था ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात किया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *