121 करोड़ की रॉयल्टी घोटाले का खुलासाअवैध रेत खनन पर जांच करते अधिकारी।

लोकायुक्त रिपोर्ट के बाद खनन उपनिदेशक का तबादला

रेत खनन में सिंडिकेट, नियमों की खुलेआम अनदेखी और अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप

सरकार को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

शिवमोग्गा। जिले में तुंगा, भद्रा और शरावती नदी तटों पर अवैध रेत एवं मिट्टी खनन को लेकर लोकायुक्त पुलिस की जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के तुरंत बाद जिला खान एवं भू-विज्ञान विभाग के उपनिदेशक पी.के. नायक का तबादला कर दिया गया है। साथ ही, अवैध खनन में उनकी भूमिका की विभागीय जांच कराने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।

लोकायुक्त की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अवैध खनन एक संगठित सिंडिकेट के रूप में संचालित हो रहा था, जिसमें विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत होने के आरोप हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉयल्टी, नियम उल्लंघन और जुर्माने के रूप में सरकार को मिलने वाले 121.14 करोड़ रुपए की वसूली नहीं की गई, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

एक परमिट पर 10 ट्रक, दो एकड़ की अनुमति में 100 एकड़ खनन

जांच में सामने आया कि एक ट्रक रेत की अनुमति लेकर 10 ट्रकों तक परिवहन किया गया। कई स्थानों पर दो एकड़ क्षेत्र में खनन की अनुमति लेकर करीब 100 एकड़ तक अवैध उत्खनन किया गया। नियमों के विपरीत रेत को स्टॉक यार्ड में लाने के बजाय सीधे नदी से ट्रकों में भरकर भेजा गया तथा सीसीटीवी जैसी अनिवार्य व्यवस्थाओं की भी अनदेखी की गई।

जेसीबी से 20 फीट तक खुदाई

रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां अधिकतम तीन फीट तक रेत निकालने की अनुमति है, वहां जेसीबी मशीनों से 10 से 20 फीट तक खुदाई की गई। इससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हुआ और गहरे गड्ढों के कारण कई लोगों की डूबने से मौत होने की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है।

इसके अलावा, एक ही लाइसेंस पर कई स्थानों पर खनन, ब्लैकलिस्ट ठेकेदारों को ठेका, अवैध सब-लीज और प्रत्येक खदान पर बिचौलियों के सक्रिय रहने जैसी गंभीर अनियमितताओं का भी रिपोर्ट में उल्लेख है।

121 करोड़ की रॉयल्टी घोटाले का खुलासा
तीर्थहल्ली के विधायक आरग ज्ञानेंद्र।

तीर्थहल्ली के विधायक आरग ज्ञानेंद्र ने दावा किया कि उन्होंने स्वयं अवैध रेत खनन की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी अधिकारियों की मिलीभगत से हड़प ली गई और जांच पूरी होने पर इससे भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *