लॉरी से टकराया मालवाहक वाहन, पेड़ से टकराई कार
बेलगावी. बेलगावी के पास मंगलवार तडक़े एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके यडियूरप्पा मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
पुलिस के अनुसार, कोल्हापुर से शिवमोग्गा के सोराब की ओर जा रहा एक पोल्ट्री से भरा मालवाहक वाहन सडक़ किनारे खड़ी लॉरी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार वसीम (28) और मुबारक (22) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बसवराज हंचिनमनी (37) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हुआ। दुर्घटना में सैकड़ों मुर्गियों की भी मौत हो गई। घायलों और मृतकों को तत्काल बेलगावी चिकित्सा विज्ञान संस्थान भेजा गया। हिरेबागेवाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दांडली में कार दुर्घटना: 2 की मौत
वहीं, दांडेली के समीप कर्का क्रॉस, अजगांव इलाके में सोमवार देर रात एक अन्य भीषण हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, कार में सवार तीन लोग यात्रा कर रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गया। टकेकर इतनी भीषण थी कि कार दो पेड़ों के बीच फंसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे में धारवाड़ निवासी फारुख साब और हलियाल के मुदस्सिर इस्माइल मुल्ला की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जांच जारी
दोनों घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और नींद की कमी जैसे कारण ऐसे हादसों के पीछे प्रमुख वजह बनते जा रहे हैं। लोगों से सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

