हादसे में सिर धड़ से अलग; कार सवार पांच लोग घायल
हुब्बल्ली. तालुक में कुंदगोल रोड स्थित शेरेवाड़ के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तकनीकी खराबी के कारण सडक़ किनारे खड़ी जेसीबी की जांच के दौरान तेज रफ्तार कार ने ऑपरेटर को टक्कर मार दी।
मौके पर ही हुई मौत
मृतक की पहचान शेरेवाड़ गांव निवासी सदानंद कटेगार (32) के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि सदानंद का सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार सवार भी घायल
पुलिस के अनुसार, हादसे में कार में सवार पांच लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद हुब्बल्ली ग्रामीण पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ माना जा रहा है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
