60 साल पुराने करंगलपाडी बाजार को मरम्मत का इंतजारकरंगलपाडी बाजार।

व्यापारियों ने मांग की कि नई इमारत नहीं, बेहतर सुविधाएं दें

जर्जर छत, पुराने भवन और बदहाल शौचालय से परेशानी

बहुमंजिला बाजार के बजाय भूतल पर सुविधाजनक बाजार बनाने की मांग

मेंगलूरु. शहर का करीब 60 वर्ष पुराना करंगलपाडी बाजार आज भी हजारों लोगों की जरूरतें पूरी कर रहा है, लेकिन जर्जर भवनों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च कर बहुमंजिला बाजार बनाने के बजाय मौजूदा परिसर का ही मरम्मत एवं आधुनिकीकरण कर दिया जाए, जिससे व्यापार और ग्राहकों दोनों को सुविधा मिल सके।

बाजार में अधिकांश दुकानें पुरानी हो चुकी हैं। सडक़ से सटा एक पुराना टाइलदार भवन जर्जर स्थिति में है, जहां किराना, होटल, फूल और फैंसी सामान सहित कई दुकानें संचालित हो रही हैं। बाजार की टीन की छत कई स्थानों से टपकती है, जिससे विशेषकर बारिश के मौसम में कारोबार प्रभावित होता है।

आठ साल से अधर में नई बाजार योजना

नगर निगम ने पिछले आठ वर्षों से नए बाजार निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर रखा है और इसके लिए स्थान का भी चयन किया जा चुका है। व्यापारियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

सडक़ चौड़ीकरण भी बड़ी चुनौती

व्यापारियों के अनुसार, बाजार दो प्रमुख सडक़ों से घिरा है। नए निर्माण के दौरान सडक़ चौड़ीकरण के लिए बाजार की कुछ जमीन छोडऩी पड़ेगी। साथ ही फुटपाथ और वर्षा जल निकासी की व्यवस्था भी आवश्यक है। वर्तमान में शौचालय की देखरेख संतोषजनक नहीं है, हालांकि पेयजल और स्वच्छता की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सब्जी व्यापारी थॉमस लोबो ने कहा कि बाजार में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक खरीदारी के लिए आते हैं, इसलिए सभी आवश्यक दुकानें भूतल पर ही होनी चाहिए।

होटल व्यवसायी गिरीश का कहना है कि मल्लिकट्टे, उर्व और जप्पू जैसे बाजारों में करोड़ों रुपए खर्च कर बहुमंजिला भवन बनाए गए, लेकिन कई दुकानें आज भी खाली हैं। उन्होंने मांग की कि करंगलपाडी में एक मंजिला, व्यावहारिक बाजार बनाया जाए, पर्याप्त पार्किंग रखी जाए और भारी जमा राशि तथा अधिक किराए से व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ न डाला जाए।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *