मतदाता सत्यापन में 90 प्रतिशत लक्ष्य पूराकारवार में एन्यूमरेशन आवेदन संग्रह करने मतदाता घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटाते हुए उपविभागीय अधिकारी शालम हुसेन, तहसीलदार निश्चित नोरहोना।

बंद घर बने प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अब तक 11.11 लाख प्रपत्र संकलित

89,689 मतदाता सूची से हटाए गए

8 अगस्त तक घर-घर जाकर होंगे आवेदन एकत्र

कारवार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत उत्तर कन्नड़ जिले में मतदाता गणना (एन्यूमरेशन) प्रपत्रों का लगभग 90 प्रतिशत संकलन पूरा हो चुका है। हालांकि, जिले में बड़ी संख्या में बंद पड़े मकान और दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके परिवारों के कारण शेष प्रपत्रों का संग्रह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

बंद मकानों तक पहुंचना बना मुश्किल

राजस्व अधिकारियों के अनुसार, जिन घरों में कोई सदस्य नहीं मिला, वहां बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने प्रपत्र दरवाजों और खिड़कियों के जरिए भीतर डाल दिए थे। अब उन्हीं प्रपत्रों को वापस प्राप्त करना कठिन हो रहा है। विशेष रूप से कारवार, दांडेली और जोयडा तालुक के अनेक परिवार रोजगार के लिए गोवा और अन्य राज्यों में स्थायी या दीर्घकालिक रूप से चले गए हैं, जिससे उनके मकान वर्षों से बंद पड़े हैं।

अधिकारी स्वयं कर रहे घर-घर संपर्क

जिन मतदाताओं ने प्रपत्र भरने के बावजूद अब तक जमा नहीं किए हैं, उनके घरों तक तहसीलदार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर संबंधित मतदाताओं को आवेदन जमा कराने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वितरित प्रत्येक प्रपत्र को अनिवार्य रूप से वापस लेना है। इसके लिए 8 अगस्त तक घर-घर जाकर अभियान जारी रहेगा।

जिले में मतदाता, प्रगति

जिले के 12,30,037 मतदाताओं को एन्यूमरेशन प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। 29 जुलाई तक 11,11,885 प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटलीकरण किया गया है, जबकि 89,689 प्रपत्रों का संकलन अभी शेष है।

89,689 नाम मतदाता सूची से हटाए गए

जिलाधिकारी के. लक्ष्मीप्रिया ने बताया कि अब तक की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 89,689 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें 34,575 मतदाता जिले से स्थायी रूप से पलायन कर चुके हैं, 41,103 मतदाताओं का निधन हो चुका है, जबकि 10,349 लोगों के नाम एक से अधिक मतदाता सूचियों में पाए जाने के कारण हटाए गए हैं।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे एन्यूमरेशन प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरकर अपने बीएलओ को जमा करें। निर्धारित समय में आवेदन जमा नहीं करने पर उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची से हट सकता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *