भद्रा ऊपरी बांध परियोजना का पानी पहुंचने पर चित्रदुर्ग में होगा बड़ा जनसमागम
चित्रदुर्ग। जिला प्रभारी मंत्री टी. रघुमूर्ति ने कहा कि भद्रा ऊपरी बांध परियोजना का पानी तालुक के गोनेरु केरे झील तक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार 24 सितंबर को यहां गंगापूजा करेंगे। इसके बाद शहर में आयोजित विशाल जनसभा में भाग लेंगे।
इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रघुमूर्ति ने कहा कि कई दशकों के संघर्ष के बाद बंजर क्षेत्र में भद्रा का पानी पहुंचा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर आंदोलन के लंबे सफर को याद किया जाएगा। इसमें वर्तमान एवं पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा 20 सितंबर को जल संसाधन मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी बताएंगे।
114 किमी नहर से 3 टीएमसी पानी
रघुमूर्ति ने कहा कि ‘वाई’ जंक्शन से 114 किलोमीटर लंबी चित्रदुर्ग शाखा नहर के जरिए 3 टीएमसी पानी छोडऩे के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। पानी गोनेरु केरे तक पहुंच चुका है। परियोजना के तहत चित्रदुर्ग, हिरियूर, होसदुर्ग, चिल्लकेरे, कडूर और तरिकेरे तालुकों के करीब 100 तालाबों को भरने का काम जारी है।
उन्होंने कहा कि परियोजना किसी एक दल की नहीं, बल्कि किसानों और विभिन्न संगठनों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। विधायक के.सी. वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और आगे के कार्यों में तेजी लाने का भरोसा मिलेगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

