बीपीएल और अंत्योदय कार्ड के पात्र लाभार्थियों के लिए प्रक्रिया अनिवार्य
उडुपी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य (राशन) दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले प्राथमिकता (बीपीएल) और अंत्योदय (एए) राशन कार्ड के पात्र लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। विभाग ने ई-केवाईसी पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की है।
विभाग ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्डधारकों को आगामी दिनों में राशन वितरण में परेशानी हो सकती है। पात्र लाभार्थियों से बिना विलंब प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। पांच वर्ष पहले ई-केवाईसी कराए जाने की अवधि पूरी होने के कारण राशन सुविधा जारी रखने के उद्देश्य से सरकार ने पुन: ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है।
उचित मूल्य दुकानों पर सुविधा
ई-केवाईसी लंबित लाभार्थियों की सूची जिले के सभी तालुकों की उचित मूल्य दुकानों को उपलब्ध करा दी गई है। कई वर्षों से गांव में नहीं रहने वाले अथवा दूसरे स्थान पर चले गए राशन कार्डधारक भी अपनी ई-केवाईसी स्थिति की जांच कराकर प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
ये दस्तावेज जरूरी
ई-केवाईसी के लिए राशन कार्डधारकों को एलपीजी गैस पुस्तिका, मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर निकटतम उचित मूल्य दुकान पर जाना होगा। यह जानकारी जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उपनिदेशक ने दी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

