राजस्थान प्रवास पर ब्रह्मधाम व खेतेश्वर धाम पहुंचे, आरती में लिया भाग
हुब्बल्ली. प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम समिति के सदस्य तथा दक्षिण पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य महेंद्र सिंघी ने राजस्थान प्रवास के दौरान बालोतरा जिले के आसोतरा स्थित ब्रह्मधाम और खेतेश्वर धाम में दर्शन किए।
इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित आरती में भाग लेकर देश की सुख-समृद्धि, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।
सिंघी ने कहा कि ऐसे पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों का विशेष महत्व है।
दर्शन के अवसर पर धाम समिति के जगदीश राजपुरोहित, युवा नेता विक्रम सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता गोविंद सिंह कालूडी और जोग सिंह महेचा सहित अन्य लोगों ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सिंघी का सम्मान किया।
इस दौरान प्रवीण कुमार जैन असाड़ा, स्थानकवासी समाज के मानद अध्यक्ष बाबूलाल पारेख, महामंत्री प्रकाश कटारिया, कोषाध्यक्ष कांतिलाल बोहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सम्मान के लिए सिंघी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संत खेताराम महाराज से जुड़े अपने अनुभव और विचार भी साझा किए।

