चिक्कमगलूरु में बड़ा हादसा टला, लकड़ी से लदी लारी पलटीकार पर गिरे भारी लकड़ी के गठ्ठर।

कार पर गिरे भारी लकड़ी के गठ्ठर

दंपती और बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित

चिक्कमगलूरु. शहर के बाहरी क्षेत्र लक्या क्रॉस के पास शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लकड़ी से लदी एक लारी पलटने से भारी भरकम लकड़ी के गठ्ठर पास से गुजर रही कार पर गिर गए, लेकिन कार में सवार दंपती और उनका बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सडक़ पर चल रही थी तभी उसके बगल से गुजर रही लकड़ी से लदी लारी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान लारी में लदे भारी लकड़ी के गठ्ठर कार के ऊपर गिर पड़े। हादसे के बाद कार में सवार दंपती और उनका बच्चा अंदर ही फंस गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और काफी प्रयास के बाद कार में फंसे दंपती और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में तीनों को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सडक़ पर लकडिय़ों के बिखर जाने से सैकड़ों वाहन लंबी कतार में खड़े हो गए और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।

सूचना मिलने पर चिक्कमगलूरु ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में लारी चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *