सीबीआई और मृतक के भाई की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिवादियों को जारी किया नोटिस
हुब्बल्ली। बहुचर्चित योगीश गौड़ा गौडर हत्याकांड में कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को मिली जमानत और सजा पर रोक के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) और मृतक के भाई गुरुनाथ गौड़ा ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।
शुक्रवार को न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायाधीश चंद्रशेखर की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया।
हाईकोर्ट ने दी थी जमानत
कर्नाटक हाईकोर्ट ने 18 जुलाई को विनय कुलकर्णी को जमानत देने के साथ धारवाड़ जिले में प्रवेश की अनुमति भी दी थी। इससे पहले उन पर जिले में प्रवेश को लेकर प्रतिबंध था।
सीबीआइ और गुरुनाथ गौड़ा ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अब 27 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में मामले की आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

