राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,406 मामलों का निपटारासांदर्भिक फोटो।

बल्लारी-विजयनगर के 32 न्यायालयों में समझौते से निपटे मामले

37.86 करोड़ रुपए का दिलाया मुआवजा

बल्लारी. जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न प्रकार के 11,406 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 37.86 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि भी दिलाई गई।

बल्लारी और विजयनगर जिलों को मिलाकर कुल 32 न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष के.जी. शांति ने कई मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आम जनता और पक्षकारों के लिए अपने विवादों को आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से सुलझाना बेहतर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। त्वरित न्याय प्राप्त करने के लिए लोगों को सक्रियता दिखाते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेना चाहिए। इससे लंबे समय से लंबित मामलों को समझौते के जरिए समाप्त कर आपसी सौहार्द के साथ जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस बार पूर्व-विवाद (प्री-लिटिगेशन) मामलों को भी समझौते के लिए शामिल किया गया, जिसे जनता की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। न्यायाधीशों, वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के सहयोग से आगे भी अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *