उडुपी में एलपीजी गैस टैंकर पलटा, हाईवे पर मचा हड़कंपकटपाड़ी जंक्शन के पास पलटा एलपीजी गैस टैंकर।

एनएच-66 के कटपाड़ी जंक्शन के पास हादसा

चालक घायल, गैस रिसाव की आशंका से यातायात कुछ समय बाधित

उडुपी. जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर पलट जाने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह दुर्घटना कटपाड़ी जंक्शन के पास हुई, जिससे हाईवे पर यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

पुलिस के अनुसार, एलपीजी गैस लेकर जा रहा टैंकर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। इसी दौरान वह एक कार से टकरा गया और उसके बाद सडक़ पर आड़ा होकर पलट गया। दुर्घटना में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

टैंकर में गैस भरी होने के कारण स्थानीय लोगों में गैस रिसाव की आशंका से दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को टैंकर के पास जाने से रोका। साथ ही सुरक्षा कारणों से लोगों को मोबाइल फोन से फोटो या वीडियो न बनाने की भी हिदायत दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे और टैंकर की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस रिसाव की संभावना की जांच शुरू कर दी है और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। मौके पर पहुंचे कापू पुलिस थाना के पीएसआई और पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया। बाद में हालात सामान्य होने पर वाहनों की आवाजाही चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू कर दी गई।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *