कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे चुनावसादिक पहलवान।

सादिक पहलवान का ऐलान

दावणगेरे उपचुनाव में बगावत के संकेत

मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

दावणगेरे. कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में बगावत के स्वर तेज हो गए हैं। स्थानीय मुस्लिम नेता सादिक पहलवान ने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ बागी के तौर पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।

सादिक पहलवान ने कहा कि शामनूर शिवशंकरप्पा उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं, लेकिन इस बार वे दावणगेरे दक्षिण सीट से बागी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कांग्रेस और शामनूर परिवार पर अल्पसंख्यक समुदाय की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से दावणगेरे और चित्रदुर्ग जिलों में मुस्लिम समुदाय को टिकट नहीं देकर अन्याय किया गया है। “मुस्लिम नहीं जीत सकते” जैसे तर्क देकर हर बार समुदाय को नजरअंदाज किया गया, जो अपमानजनक है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता होने के बावजूद उन्हें प्रतिनिधित्व से वंचित रखा गया है।

सादिक पहलवान ने आरोप लगाया कि भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम मतों का उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन अब यह रणनीति सफल नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे निर्दलीय या बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे और सोमवार सुबह नामांकन दाखिल करेंगे।

इस बीच, कांग्रेस द्वारा समर्थ शामनूर को टिकट दिए जाने के विरोध में शहर में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने प्रदर्शन किया। अख्तर रजा चौक पर एकत्रित युवकों ने काले झंडे लहराते हुए सडक़ जाम किया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता होने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया, जिससे समुदाय में गहरा असंतोष है। इस घटनाक्रम से दावणगेरे की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *