कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, सभी धर्मों के प्रतीकों को मंजूरी
बेंगलूरु. कर्नाटक सरकार ने राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं को फिर से हिजाब पहनने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री एस. मधु बंगारप्पा ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब सभी धर्मों के विद्यार्थी यूनिफॉर्म के साथ अपने धार्मिक प्रतीकों और वस्त्रों को धारण कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा स्कूल-कॉलेजों में लगाया गया हिजाब प्रतिबंध आगामी शैक्षणिक सत्र से हटाया जाएगा। इसके तहत छात्र-छात्राएं जनेऊ, पवित्र धागा, रुद्राक्ष, शिवधार, पगड़ी, टर्बन और हिजाब पहन सकेंगे।
सरकार के अनुसार यह नया नियम पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा।
राज्य सरकार के इस फैसले को धार्मिक स्वतंत्रता और समान अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
