सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
नरसिंहराजपुर (चिक्कमगलूरु). सुप्रीम कोर्ट द्वारा शृंगेरी क्षेत्र के विधायक टी.डी. राजेगौड़ा को पद पर बने रहने की अंतरिम राहत दिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उनके नामपट्ट पर दुग्धाभिषेक किया।
तालुक पंचायत परिसर स्थित विधायक कार्यालय के सामने लगे टी.डी. राजेगौड़ा के नाम वाले बोर्ड को मंगलवार को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया था। इस घटना के बाद विरोध बढऩे पर उसी दिन बोर्ड को दोबारा लगाया गया।
इसके बाद सोमवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसी नामपट्ट पर दूध चढ़ाकर जश्न मनाया और विधायक के समर्थन में नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और न्यायपालिका पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

