हुब्बल्ली में दपरे महाप्रबंधक संजीव किशोर को ज्ञापन सौंपते एनआरयूसीसी सदस्य भरत कुमार जैन।
हुब्बल्ली में दपरे महाप्रबंधक संजीव किशोर को ज्ञापन सौंपते एनआरयूसीसी सदस्य भरत कुमार जैन।

हुब्बल्ली. एनआरयूसीसी (राष्ट्रीय रेल उपभाक्ता सलाहकार समिति) के सदस्य भरत कुमार जैन ने दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) महाप्रबंधक संजीव किशोर से मुलाकात कर यात्री सुविधाओं की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की है कि ट्रेन संख्या 14805/06 यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस को साप्ताहिक में दो बार चलाने, इसका नाकरण नाकोड़ा एक्सप्रेस करने और अतिरिक्त 2 कोच जोडऩा चाहिए। यात्रियों को धूप और बारिश से बचने के लिए बेंगलूरु सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर छत की संरचना का विस्तार करना चाहिए। कृष्णदेवराय हॉल्ट रेलवे स्टेशन (बेंगलूरु) के जरिए बेंगलूरु से तिरुपति तक तुरंत एक यात्री ट्रेन शुरू करनी चाहिए। ट्रेन संख्या 11139/11140 को गदग से होस्पेटे तक विस्तारित करना चाहिए। इससे कोप्पल और होसपेट के यात्रियों को भी मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा। मौजूदा ट्रेन संख्या 07657/07658 हुब्बल्ली-तिरुपति एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ानी चाहिए। इस ट्रेन को यात्री से एक्सप्रेस ट्रेन किया गया है, परन्तु गति में वृद्धि नहीं की गई। सिर्फ किराया बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 16591/92 हम्पी एक्सप्रेस में साफ शौचालय और बिस्तर उपलब्ध करना चाहिए। बेंगलूरु सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर मौजूदा लिफ्ट की सर्विस कर उसे संचालित करना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *