गैस जैसी ज्वाला देने वाली नई तकनीक का अवलोकन
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गैस जैसी ज्वाला उत्पन्न करने वाले इलेक्ट्रिक स्टोव का अवलोकन करते हुए कहा कि यह तकनीक एलपीजी पर निर्भरता कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने इसे घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए एक प्रभावी विकल्प बताया।
गैस जैसी ज्वाला, बिना एलपीजी
जोशी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के कारण पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में केंद्र सरकार वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर जोर दे रही है। यह इलेक्ट्रिक स्टोव एलपीजी के बिना भी उसी प्रकार की ज्वाला उत्पन्न करता है, जो रसोई के लिए बेहद उपयोगी है।
होटल और उद्योगों के लिए भी उपयोगी
उन्होंने कहा कि होटल, बेकरी और अन्य खाद्य उद्योगों के लिए यह स्टोव एक बेहतर वैकल्पिक ईंधन स्रोत बन सकता है। बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन होने पर यह देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा।
आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल
जोशी ने कहा कि यदि इस तकनीक का व्यापक स्तर पर निर्माण भारत में ही किया जाए, तो यह आत्मनिर्भर भारत अभियान को और गति देगा। उन्होंने विभिन्न मॉडल में स्टोव तैयार कर आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सौर ऊर्जा से जुडऩे की संभावना
उन्होंने सुझाव दिया कि इस स्टोव को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के साथ जोड़ा जाए, जिससे सौर ऊर्जा के माध्यम से खाना पकाने की दिशा में बड़ा बदलाव संभव हो सके।
केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि इस नवाचार से न केवल एलपीजी पर निर्भरता कम होगी, बल्कि देश में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

