छात्रों को करियर निर्माण के लिए किया प्रेरित"स्टूडियो टूर" और टीवी एंकरिंग कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कर्नाटक राज्य अक्कमहादेवी महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के प्रमुख प्रो. ओमकार काकडे।

मीडिया क्षेत्र पर कार्यशाला

स्टूडियो टूर और टीवी एंकरिंग कार्यशाला का आयोजन

विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स

विजयपुर. कर्नाटक राज्य अक्कमहादेवी महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के प्रमुख प्रो. ओमकार काकडे ने कहा कि मीडिया क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक अवसरों का सदुपयोग कर विद्यार्थी अपने करियर को सशक्त बना सकते हैं।

वे कर्नाटक राज्य अक्कमहादेवी महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय “स्टूडियो टूर” और टीवी एंकरिंग कार्यशाला का उद्घाटन कर बोल रहे थे।

प्रो. काकडे ने कहा कि पत्रकारिता ऐसा क्षेत्र है, जो न केवल पेशेवर जीवन को दिशा देता है बल्कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे कोर्स का चयन करते समय दूसरों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपनी क्षमता, रुचि और स्पष्ट लक्ष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें।

विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप ने कहा कि वर्तमान समय में समाचार पढऩे की आदत विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने टीवी स्टूडियो की कार्यप्रणाली, समाचार संकलन से लेकर प्रसारण तक की पूरी प्रक्रिया का विस्तृत परिचय दिया।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापिका डॉ. तहमिना कोलार, अतिथि व्याख्याता हुलिगेम्मा, सुश्मा पवार सहित कोप्पल और कनकगिरी की छात्राएं, शोधार्थी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी तथा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *