रायचूर एयरपोर्ट निर्माण तेज

एटीसी भवन की चौथी मंजिल पूरी, रनवे निर्माण शुरू

2027 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

रायचूर. जिले के यरमरस स्थित प्रस्तावित रायचूर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। कुल 219 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस एयरपोर्ट को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

60 प्रतिशत कार्य पूर्ण

करीब 322.3 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब तक निर्माण एजेंसी को करीब 62 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, समय पर अनुदान जारी होता रहा तो तय समय सीमा में परियोजना पूरी होने की पूरी संभावना है।

एटीसी और रनवे पर तेजी

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन की चौथी मंजिल की छत का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही रनवे निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यात्री टर्मिनल भवन (पीटीबी) के लिए फेब्रिकेशन कार्य प्रारंभ हो चुका है, जबकि मुख्य सडक़ से टर्मिनल तक संपर्क मार्ग का निर्माण भी जारी है।

अनुभवी एजेंसी के हाथ में जिम्मेदारी

परियोजना का कार्य हैदराबाद की एक निजी एजेंसी द्वारा किया जा रहा है, जिसे विजयपुर एयरपोर्ट और शिवमोग्गा एयरपोर्ट निर्माण का अनुभव है। पर्यावरण और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं, जिससे अब निर्माण कार्य में तेजी आई है।

नियमित निगरानी और समीक्षा

जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और केएसआईआईडीसी के समन्वय से कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश, तकनीकी बाधाएं या वित्तीय अड़चनें नहीं आईं तो परियोजना समय पर पूरी हो सकती है।

अपर जिलाधिकारी शिवानंद ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े सभी कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है। एटीसी का चौथा चरण पूरा हो चुका है और रनवे का काम शुरू हो गया है। फिलहाल फंड की कोई कमी नहीं है और कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

इस परियोजना के पूर्ण होने से रायचूर जिले को हवाई संपर्क की बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के औद्योगिक व आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *