93 करोड़ रुपए की योजना से रोशन होंगी सड़केंएलईडी स्ट्रीट लाइट का सांदर्भिक फोटो।

हुब्बल्ली-धारवाड़ में एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना तेज: 75 हजार लाइटें लगेंगी

सालाना 12 करोड़ रुपए बिजली बचत का लक्ष्य

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहरों में जल्द ही एलईडी स्ट्रीट लाइट्स की चमक दिखाई देगी। हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत एलईडी लाइटों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है।

यह परियोजना लगभग 93 करोड़ रुपए की लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत लागू की जा रही है। इसके लिए मंजुनाथ इलेक्ट्रिकल कंपनी को टेंडर दिया गया है, जो आठ महीने में स्थापना कार्य पूरा करेगी और अगले सात वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

नगर निगम के विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता गविसिद्धय्या वी.एच. के अनुसार, परियोजना के तहत कुल 75 हजार एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। वर्तमान में शहर में 18 हजार एलईडी लाइट पहले से मौजूद हैं, जिन्हें यथावत रखा जाएगा। वहीं 46 हजार पारंपरिक लाइटों को बदला जाएगा और आवश्यकता अनुसार 11 हजार नई लाइटें लगाई जाएंगी।

सडक़ों की चौड़ाई और यातायात घनत्व के आधार पर 25 से 200 वॉट क्षमता वाले बल्ब लगाए जा रहे हैं। साथ ही 160 हाईमास्ट पोलों पर भी 100 से 200 वॉट के एलईडी फ्लडलाइट्स लगाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में पोल के बीच दूरी अधिक है, वहां अतिरिक्त रोशनी के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिसके लिए करीब 10 करोड़ रुपए अलग से रखे गए हैं।

नगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली ने बताया कि इस परियोजना से शहर की सडक़ों पर रोशनी बढ़ेगी और सुरक्षा में भी सुधार होगा। ‘सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से स्ट्रीट लाइट्स की निगरानी की जाएगी।

बिजली खर्च में बड़ी बचत

वर्तमान में नगर निगम हर महीने लगभग 2 करोड़ रुपए बिजली बिल का भुगतान करती है। एलईडी लाइट्स लगने के बाद इसमें करीब 47 प्रतिशत यानी एक करोड़ रुपए प्रति माह की बचत होगी, जिससे सालाना 12 करोड़ रुपए की बचत संभव है। साथ ही, रखरखाव पर होने वाला लगभग 3 करोड़ रुपए का वार्षिक खर्च भी बचेगा, क्योंकि यह जिम्मेदारी ठेकेदार कंपनी निभाएगी।

इसके अलावा, शहर के गोकुल रोड पर 15वें वित्त आयोग योजना के तहत 365 एलईडी लाइटें लगाकर सौंदर्यीकरण कार्य भी किया जा रहा है।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *