52 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशस्वच्छता आंदोलन परिवार के 30वें कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को मधुरा एस्टेट पार्क में पौधे रोपते निवासी।

स्वच्छता आंदोलन परिवार का 30वां कार्यक्रम

वार्ड 44 में जनभागीदारी से हरित पहल

बढ़ते तापमान पर जताई चिंता

हुब्बल्ली. स्वच्छता आंदोलन परिवार के 30वें कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड संख्या 44 की पार्षद उमा मुकुंद की उपस्थिति में रविवार को मधुरा एस्टेट पार्क में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 52 पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

जनभागीदारी से सफल आयोजन

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वी. मुकुंद, वाई.बी. पाटिल, भाजपा सेंट्रल 73 क्षेत्र के सचिव विनोदकुमार पटवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बच्चों और महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र पौधारोपण में हिस्सा लिया।

पेड़ों की कटाई पर चिंता

विनोदकुमार पटवा ने कहा कि आज हम जिन पेड़ों की छाया और शुद्ध वायु का आनंद ले रहे हैं, वे हमारे पूर्वजों की देन हैं। लेकिन वर्तमान में विकास के नाम पर लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है, जो चिंताजनक है।

बदलते मौसम पर चेतावनी

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां वातावरण ठंडा और सुखद रहता था, वहीं अब गर्मी की शुरुआत में ही अत्यधिक तापमान महसूस होने लगा है। इसके पीछे पेड़ों की कटाई, बढ़ता प्रदूषण, प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग और ग्लोबल वार्मिंग मुख्य कारण हैं।

भविष्य के लिए हरियाली जरूरी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहेगा, बल्कि तापमान नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। साथ ही आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ वायु और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *