भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, हीट स्ट्रोक वार्ड शुरूविजयपुर सरकारी जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए शुरू किया गया विशेष वार्ड।

विजयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान

मई में और बढ़ सकती है गर्मी

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को सतर्क रहने की अपील

विजयपुर. जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है, जो पिछले वर्षों के रिकॉर्ड के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, मई महीने में तापमान और बढऩे की संभावना है।

जनजीवन पर असर, सडक़ों पर सन्नाटा

तेज गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर के समय सडक़ों पर आवाजाही कम हो गई है और यात्रा करना भी कठिन हो रहा है।

अस्पताल में विशेष ‘हीट स्ट्रोक’ वार्ड

स्थिति को देखते हुए विजयपुर सरकारी जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए विशेष वार्ड शुरू किया गया है।

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. शिवानंद सी. मस्तीहोली ने बताया कि वार्ड में 10 वातानुकूलित बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अभी मरीज नहीं, लेकिन तैयारी पूरी

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी मरीज को इस वार्ड में भर्ती नहीं किया गया है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। आवश्यक दवाइयों का भी पर्याप्त भंडार रखा गया है।

प्रशासन की एडवाइजरी

जिलाधिकारी डॉ. आनंद के. ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भारी शारीरिक कार्य से बचें। प्यास लगने का इंतजार न करें, नियमित रूप से पानी पीते रहें। छाछ, लस्सी, नारियल पानी और तरबूज जैसे फल गर्मी में लाभदायक हैं।

पहनावे और खानपान पर भी ध्यान दें

डॉ. आनंद ने सुझाव दिया कि गहरे रंग के कपड़ों की बजाय हल्के रंग और सूती वस्त्र पहनना बेहतर है। साथ ही तली-भुनी और मसालेदार चीजों से परहेज करने की सलाह दी गई है।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *